पशुओं को रोगों से बचाने को आज से शुरू होगा अभियान
हमीरपुर, जुलाई 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए जनपद में टीकाकरण अभियान का आठवां चरण 22 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। अभियान आगामी 45 दिनों तक आठ सितंबर तक संचालित रहेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अभियान सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर लगातार संचालित किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान प्रत्येक पशु की अनिवार्य रूप से ईयर टैगिंग की जाएगी तथा पशुपालक, पशुधन एवं वैक्सीनेटर का विवरण जियो-टैग फोटो सहित उसी दिन भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जाएगा। जिन पशुओं को पहली बार एफएमडी का टीका लगाया जाएगा, उन्हें एक माह बाद बूस्टर डोज भी दी जाएगी, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता और अधिक प्रभावी हो सके। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.