समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर गर्मी आने के पहले ही तालाब और पोखर सूख गए हैं। कई पोखर तो पूरी तरह से सूख गए हैं जिसमें बच्चे क्रिकेट खेला करते हैं। अंचल कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक मोईन, नाला एवं झील है। वहीं करीब 56 तालाब एवं पोखर हैं जबकि कुछ जगह कई पोखर को तो लोगों ने मिट्टी से भरकर उसे समतल कर दिया है। अधिकांश पोखर और तालाब में पानी नहीं है जबकि बैशाख और जेठ महीना अभी बाकी है। चैत महीना में ही पोखर और तालाब सूख गए जिसमें बच्चे क्रिकेट खेला करते हैं। वही पशुपालक किसानों को भी पशुओं को नहाने और पानी पिलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में समाजसेवी अभिषेक सिंह एवं राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोखर एवं तालाब पर अतिक्रमण भी है। तालाब के भिंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.