पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 1 -- सहारनपुर। पुलिस ने पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर उनकी मौत के बाद खाल और मांस बेचकर कमाई करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन, सल्फॉस गुड़, आटा और दो चाकू बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने व्योम बिंदल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 29 जून को थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर कुसानी निवासी परवेज आलम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी भैंस को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवादा रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम निवासी कमेला कॉलोनी कोतवाली मंडी व गय्यूर निवासी मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.