एटा, मई 7 -- पशुओं को चराने गई महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सांड़ का आतंक है। निधौली कलां निवासी दुर्गावती बुधवार शाम को खेतों पर पशुओं को चराने गई थी। बताया जा रहा है कि वहीं पर सांड़ आ गया। सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और सांड़ को भगाया। महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आनन-फानन में महिला का उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बा में सांड़ का आतंक बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- रामपुर में सांड ने वृद्ध को उठाकर पटका, हालत गंभीर बता दें कि जिले में सांड के हमले की कई घटनाएं हो चुकी है। इसमें कुछ लोगों की जान भी चली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...