पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाएगा एफएमडी टीका : डॉ. बोस
हाजीपुर, जुलाई 10 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग के सातवें चरण का टीकाकरण शुक्रवार को शुरू हो गया। टीकाकरण का उद्घाटन स्थानीय नखास के समीप गोरक्षणी (गोशाला) किया गया। यह भी पढ़ें- जिले भर में 45 दिनों तक पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरणटीकाकरण का उद्घाटन टीकाकरण का उद्घाटन करते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. उदय दत्त बोस ने कहा कि एफएमडी वैक्सीन गोवंश व भैंस को खुरपका, मुंहपका रोग से बचाएगा। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं के लिए संक्रामक एवं आर्थिक रूप नुकसान दायक रोग है। इससे बचाव के लिए जिले में व्यापक रूप से एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। डॉ बोस ने पशुपालक किसानों से अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की तथा संबंधित पशु चिकित्सा पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.