बरेली, अप्रैल 26 -- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम पशु चिकित्सक: भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक रही। इस दौरान आईवीआरआई के पशु जन स्वास्थ्य विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हिमानी धांजे ने खाद्य सुरक्षा एवं जूनोटिक रोगों की रोकथाम में पशुचिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एएम पावड़े की निगरानी में रेफरल वेटरनरी पॉलीक्लिनिक में निशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुत्तों को प्रतिरक्षित कर पशुपालकों को समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसमें रोटरी क्लब इज्जतनगर का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सा दिवस पर शिविर, गोलू को पशु सेवा वीर सम्मान आयोजन में डॉ. एआर सेन, डॉ. गीता चौहान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.