मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने 14 पशुओं से भरी दो बुलेरो पिकअप गाडियों को पकडा है। पुलिस ने पशुओं को ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो गाडियों में पशुओं को बुरी तरह भरकर लाया जा रहा है। पुलिस ने रोहाना चौकी क्षेत्र में बडकली कट पर चैकिंग अभियान शुरु कर दिया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बुलेरो पिकअप गाडियों को रोक लिया। दोनों गाडियों में तिरपाल डालकर अन्दर पशुओं को बुरी तरह बैठाया गया था। पुलिस ने दोनों गाडियों से 14 पशु बरामद किए है। पुलिस ने पशु को सहारनपुर ले जा रहे आरोपी शाहिद निवासी मोहल्ला खादरवाला, इमरान निवासी बागोवाली, वसीम निवासी बझेडी व अथरह...