जहानाबाद, अप्रैल 28 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पशुपालन पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कलेर अंतर्गत कामता गांव में 'पशु बांझपन उपचार सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं में बांझपन की समस्या का उपचार करना तथा पशुपालकों को जागरूक करना था, ताकि पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि हो सके और किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके। शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पशुओं की नि:शुल्क जांच की गई एवं बांझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को संतुलित आहार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सा शिविर में 115 पशुओं का हुआ उपचार जिला पदाधिकारी अमृषा बैस के निर्देशानुसार जिले जिला पशुपालन पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.