कटिहार, दिसम्बर 29 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र डेहरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग आदेशानुसार प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय डंडखोरा के द्वारा महेशपुर पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर को आयोजन किया गया। शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। पशुओं के बांझपन की समस्या के निदान को लेकर ले शिविर में छोटे बड़े पशुओं की स्वास्थ्य जांच एवं कृत्रिम गर्भधारण , पशुओं की बांझपन जांच की गई। शिविर में 54 पशुपालकों ने अपने पशु की जांच कराई तथा बांझपन को लेकर पशुपालकों जानकारी दी गई। पशुपालकों को बताते हुए डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि गर्भधारण की समस्या गर्व की जांच पशुओं में चमारी की बीमारी, खान-पान पाचन की समस्या दूध उत्पादन कैसे बड़े इस सब को लेकर विस्तार पूर्वक ब...