बोकारो, दिसम्बर 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों के कार्य दायित्व अनुपालन की जानकारी ली। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार सिंह, प्र. पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, चास नगर निगम के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. फातिमा समेत सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह मौजूद थे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक रूप से विचरण कर रहे पशुओं जो निजी नहीं हैं के प्रति क्रूरता की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रत्येक 45 दिन पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित करें। जिला पशुपालन पदाधिकारी को सभी संबंधित विभाग-स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो व पुलिस विभाग के साथ मासिक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक का प्...