लखनऊ, जुलाई 27 -- यूपी के सभी विधानसभा में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आदर्श पशु चिकित्सालय बनेगा। इसमें जटिल और गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा होगी। डायलिसिस, एक्स-रे, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आंखों की सर्जरी, हड्डी टूटने पर ऑर्थोपेडिक सर्जरी की व्यवस्था होगी। प्रत्येक आदर्श पशु चिकित्सालय पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। यह भी पढ़ें- नवंबर तक विभागीय बजट का 75 फीसदी व्यय हर हाल में पूरा करें - धर्मपालपशु चिकित्सालय की विशेषताएँ पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में पहली बार ऐसा अस्पताल बनाया जा रहा है। इससे लाखों पशुपालकों के लिए बड़ी सुविधा साबित होने वाली है। अभी तक गंभीर बीमारियों या जटिल सर्जरी के लिए पशुपालकों को बड़े शहरों या चुनिंदा संस्थानों में जाना पड़ता है। इसमें आंखों की बीमारियों का इलाज और ऑपरे...