धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, संवाददाता। जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया। यह अभियान राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है। विभाग ने पशुपालकों से पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की। यह विशेष अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न गांवों और पंचायतों में पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीम पशुओं को टीका लगाएगी। पशुओं की पहचान के लिए कान में विशेष टैग लगाया जा रहा है। साथ ही सभी संबंधित जानकारी पशु उत्पादकता और स्वास्थ्य सूचना नेटवर्क (आईएनएपीएच) पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। जिले में अबतक 428 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.