पशुओं के बीमा पर 85 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ लें पशुपालक
देवरिया, अगस्त 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने टीकाकरण अभियान के दौरान पशुपालकों को जानकारी दी कि जनपद में पशुधन बीमा योजना प्रारंभ हो गई है, जिसमें भारत सरकार के निर्देश पर एक वर्ष के लिए पशुओं का बीमा किया जाएगा। पशुओं के बीमा से पूर्व टैगिंग, पंजीकरण तथा टीकाकरण अनिवार्य है। इस योजना में दुधारू गाय का 30 हजार, दुधारू भैंस का 40 हजार, भारवाहक पशु (गधा, घोड़ा, खच्चर व भैंसा) एवं सांड का 35 हजार, छोटे पशु (बकरी, भेड़, सूकर) का 3 हजार तथा गाभिन बछिया व पड़िया का 10 हजार रुपये तक अधिकतम बीमा किया जाएगा। पशुओं के बीमा प्रीमियम पर 85 प्रतिशत सब्सिडी है, जिसमें केन्द्रांश 51 प्रतिशत तथा राज्यांश 34 प्रतिशत है। इस प्रकार लाभार्थी को केवल बीमा प्रीमियम का 15 प्रतिशत तथा पशु स्वास्थ्य श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.