देवरिया, अगस्त 3 -- बैतालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान का आठवां चरण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद के मार्गदर्शन एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीग्विजय यादव के निर्देशन में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा विकास खंड बैतालपुर के विभिन्न गांवों में सघन टीकाकरण किया जा रहा है।विकास खंड में अब-तक 2 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। कुल 12 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य है। रविवार को उसरा बाजार में आयोजित कैम्प में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के साथ सहयोगी चेतन मणि, दुष्यंत तिवारी व राजकुमार यादव द्वारा 100 पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण के लिए पशुओं का टैग लगाना अनिवार्य है तथा आधार व मोबाइ...