अलीगढ़, सितम्बर 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों को रेबीज के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से पशु के काटने या खरोंच लगने पर तत्काल प्राथमिक उपचार व चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की गई। सीएमएस डा. जगवीर सिंह ने कहा कि रेबीज गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते सावधानी और उपचार से इससे बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि कुत्ते या अन्य संक्रमित पशु के काटने के बाद घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। यह भी पढ़ें- रेबीज से बचाव को घाव तुरंत साबुन-पानी से धोएं इसके बाद बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक की सलाह के अनुसार ...