हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय चिकिनौटा जगदम्बा स्थान के समीप राजकीय पशु चिकित्सालय के तत्वावधान में शुक्रवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत शिविर का उद्घाटन करते हुए राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु शल्य चिकित्सक डॉ. रविशंकर विद्यार्थी ने कहा कि ससमय पशु बांझपन का इलाज न केवल पशु स्वास्थ्य के लिए बल्कि पशुपालक की आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक है। पशु बांझपन के कारण पशु पशुओं के दूध उत्पादन प्रभावित होता है और बांझपन बने रहने से पशु के पालन पोषण का खर्च बढ़ता है। डॉ. रविशंकर विद्यार्थी ने पशुपालकों को पशुओं के देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पशुओं में बांझपन का प्रमुख कारण गलत खानपान, मिनरल की कमी और गंदा पानी है। इसलिए सही चारा, साफ पानी और पर्याप्त ...