आजमगढ़, सितम्बर 10 -- आजमगढ़, वरिष्ठइ संवाददाता। जनपद में अब तक लंपी डर्मेटाइटिस रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है। पशुओं को इस रोग से सुरक्षित रखने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को ग्राम स्तर तक प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और पशुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी बीमार अथवा संदिग्ध पशु का परिवहन न किया जाए। यह भी पढ़ें- Shamli News: लंपी बीमारी के चलते पशु पशु पैठ के बाद बाहरी जनपदों से पशुओं के आवागमन रोक रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा निरंत...