संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खुरपका और मुंहपका की बीमारी ने अक्टूबर से लेकर दिसम्बर तक कहर बरपाया है। जहां पर भी बीमारी हुई वहां पर पूरा का पूरा गांव संक्रमित हुआ है। धमरजा से लेकर पिपरा तक बीमारी का प्रकोप देखने को मिला है। सभी ब्लाकों में इस बीमारी से पीड़ित पशु पाए गए हैं। जबकि जून जुलाई माह में पशुओं का टीकाकरण किया गया था। जिस समय टीकाकरण किया जा रहा था उस समय गर्भवती गाय और भैंस के साथ साथ तीन माह से छोटे बच्चों को टीका नहीं लगाया गया था। बस यही जानवर सबसे अधिक इस बीमारी के चपेट में आए। इसके अलावा बहुत से पशुपालकों ने अपने पशुओं को टीका नहीं लगवाया था। वे पशु भी इस बीमारी की गिरफ्त में आ गए। मौसम में बदलाव के दौरान इस प्रकार की बीमारियों का प्रकोप अधिक होता है। मार्च महीने में इस प्रकार की...