शामली, मार्च 30 -- चौसाना। थानाभवन मार्ग के गंगारामपुर बाईपास पर स्थित पशुपालक साजिद के दुधारू पशुओं की तबीयत बिगड़ने से मौत के बाद पशु विभाग की तीन सदस्य टीम गांव मे पहुंची और कैम्प कर पशुओं को दवाई वितरित की गई। चिकित्सा प्रभारी ऊन इमरान अंसारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया फूड पॉयजनिंग से पशुओं की मौत लगती है। दवाई दी गई है,अन्यथा तीन दिवस के बाद ब्लड सैम्पड लैब भेजा जायेगा। चौसाना के गंगारामपुर मार्ग पर स्थित साजिद पुत्र शब्बीर एक पशुपालक है। बीते शुक्रवार रात्रि मे सात पशुओं की अचानक से तबीयत बिगड गई थी। देखते ही देखते तीन पशुओं की मौत हो गई थी। जिसमे एक भैंसा,कटिया व भैंस शामिल थी। पशुओं की मौत से अन्य पशुपालको मे भी दहशत व्याप्त हो गई थी। हादसे की जानकारी पशुपालको ने किसी तरह से पशु चिकित्सा विभाग को दी। जिसका संज्ञान लेते हुए पशु चिकित...