पशुओं की टैगिंग के लिए जिला से प्रखंड स्तर तक बनाई जाएगी टीम
धनबाद, अगस्त 21 -- पशुपालन विभाग ने जिले में पशुओं की पहचान और सुरक्षा को लेकर टैगिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत अब तक जिले में करीब डेढ़ लाख पशुओं की टैगिंग की जा चुकी है। विभाग की ओर से पशुपालकों को टैगिंग के फायदे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक टीम गठित कर अभियान को तेज करने की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार पशुओं के कान में लगाए जाने वाले टैग से उनकी पहचान आसानी से हो सकेगी। टैगिंग के बाद पशुओं का रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध रहेगा। इससे पशुओं की सुरक्षा के साथ उनके उपचार, टीकाकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सुविधा होगी। पशुपालकों को भी अपने पशुओं की पहचान और रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी。
पशुपालकों की अपील विभाग ने पशुपालकों से अपने पशुओं की टैगिंग अनिवार्य रूप से कराने की अपील की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.