फरीदाबाद, मई 7 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। पशुओं को मुंह-खुरपका एवं गल घोटू जैसे संक्रामक रोग से बचाने के लिए 11वें चरण का संयुक्त टीकाकरण अभियान 11 मई से शुरू होगा।
टीमों का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग पलवल के उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु चिकित्सालयों की टीमें प्रत्येक गांव में जाकर पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण करेंगी। इसके साथ ही पशुओं की टैगिंग तथा भारत पशुधन मोबाइल ऐप पर डेटा अपलोड करने का कार्य भी किया जाएगा।
पशुपालकों से अपील उन्होंने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि मुंह-खुरपका और गलघोटू जैसे गंभीर रोगों से बचाव संभव हो सके। साथ ही भारत पशुधन पोर्टल के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाकर टीकाकरण टीम का सहयोग भी करें। यह प्रक्रिया पशुपालक के मोबाइल पर प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.