जहानाबाद, अप्रैल 3 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के परासी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेश कुमार, ग्राम पशरामपुर के रूप में की गई है। वह हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। थानाध्यक्ष सेराज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.