चंपावत, फरवरी 9 -- Kotdwar Mohammad Deepak Row: उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाम के आगे मोहम्मद लगा दो, अच्छे लगते हैं... यह क्या बात हुई? साथ ही कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो कथित तौर पर अपने "पवित्र" हिंदू नामों से पहले 'मोहम्मद' जोड़ते हैं, कांग्रेस के युवराज उनके समर्थन में ट्वीट करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बयान हाल ही में कोटद्वार घटना के संदर्भ में आया है। चंपावत जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की मूल पहचान की रक्षा के लिए उनकी सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है और राज्य में लैंड जिहाद, लव जिहाद औ...