पवित्र सावन महीना शुरू होते ही कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हो रहा रवाना
गढ़वा, जुलाई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पवित्र सावन महीना गुरुवार से शुरू हो गया है। इस पवित्र माह में जिले के हजारों श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम की यात्रा कर जलाभिषेक करते है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय से देवघर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार की ओर से न तो अलग से ट्रेन चलाई जा रही है और न ही स्पेशल बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालु निजी व्यवस्था या पहले से उपलब्ध संसाधनों से ही देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। फिलहाल ट्रेन से देवघर जाने के लिए सीधा रूट नहीं होने के कारण श्रद्धालु दो यात्री ट्रेन पलामू एक्सप्रेस व सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस का इस्तेमाल करते हैं। उक्त ट्रेनों से श्रद्धालु गया जी जंक्शन तक पहुंचते हैं। वहां से सुल्तानगंज जाते हैं। उसके बाद वहां से पवित्र जल लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.