पवित्र सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय
गढ़वा, जुलाई 30 -- गढ़वा, हिटी। पवित्र सावन महीने की शुरूआत गुरुवार से हो गई। पहले दिन जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शिवालयों में जलाभिषेक किया। उस दौरान हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। आम तौर पर सोमवारी के दिन अधिक संख्या में लोग शिवालयों में पहुंच जलाभिषेक करते हैं। पहले दिन मंदिरों में बहुत कम श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक किया। उधर सोमवार को श्रद्धालुओं के संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से उनकी सुविधा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। जिला मुख्यालय में गढ़देवी मंदिर, करमडीह स्थित जुड़वनिया शिव मंदिर, सहिजना स्थित शिव मंदिर, खोनहरनाथ मंदिर, शिवढोंढ़ा शिव मंदिर सहित कई अन्य मंदिर हैं जहां पहले दिन भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.