पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर में पवित्र वृहस्पतिवार के अवसर पर विशेष चर्च आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ईसाई समुदाय के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रभु यीशु के संदेशों को स्मरण किया।कार्यक्रम का संचालन पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर डुंगडुंग एवं फादर जॉर्ज तिग्गा के मार्गदर्शन में हुआ, जहां विधिवत मिस्सा पूजा संपन्न की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि येरुशलम में अंतिम समय के दौरान प्रभु यीशु ने अपने 12 शिष्यों के साथ भोजन किया और उनके पैर धोकर प्रेम, नम्रता, सेवा, क्षमा एवं शालीनता का संदेश दिया था।चर्च आराधना के दौरान मुख्य अनुष्ठाता ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए 12 श्रद्धालुओं के पैर धोए। इस प...