किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले में पवित्र रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर शहर और ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग नए वस्त्रों में मस्जिदों की ओर जाते दिखे, जिससे पूरे वातावरण में इबादत का माहौल बन गया।शहर के जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, चूड़ी पट्टी,मस्जिद और पश्चिमपाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज़ियों की लंबी कतारें देखी गईं।सबसे ज्यादा भीड़ सौदागर पट्टी रोड में जुटी।भीड़ को देखते हुए कई मस्जिदों में नमाज़ के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। अलविदा जुम्मा की नमाज़ के दौरान इमामों ने रमज़ान के महत्व और इंसानियत, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।नमाज़ के उपरांत लोगों ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और प्रगति के लिए विशेष ...