लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार हिटी। जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में पवित्र क्रुस रास्ता के साथ गुड फ्राइडे व पुण्य शुक्रवार मनाया गया। महुआडांड़ के बड़े चर्च संत जोसेफ पारिष सहित प्रखंड के साले,पकरीपाठ,चीरोपाठ,चेतमा,तुन्दुटोली चर्च में गुड़ फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। चर्च शुरू होने से पूर्व ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा पवित्र क्रुस रास्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु यीशु के मरण काल को याद कर 14 स्थानों पर क्रुस के साथ यात्रा कर उसके दु:खभोग को याद किया गया। दु: ख भोग के मरण याद करते हुए युवा संघ ने प्रभु यीशु के मरण की झांकी प्रस्तुत किया गया। क्रुस रास्ता के बाद मुख्य अनुष्ठानकर्ता फादर ने बताया कि आज जब हम पुण्य शुक्रवार को मना रहे हैं। हमें अपना ध्यान क्रुस की ओर केंद्रित करें। जिस पर संसार के मुक्तिदा...