एटा, जून 18 -- 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग निर्धारित की गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में योग प्रशिक्षक लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय करतला योग प्रशिक्षक सौरभ यादव ने पवांस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को योगाभ्यास कराया। उनको विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। जैन मंदिर में योगाभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का लिया संकल्पअंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह में गुरुवार को नेमीनाथ जैन मंदिर सभागाक्षर में योग शिविर का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य रखता है योग जैन मिलन परिवा...