सोनभद्र, मार्च 12 -- सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर निवासी पवन शाह हत्याकांड को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस गुरुवार को भी अलर्ट मोड पर रही। क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में भी कड़ी निगरानी की जा रही है। गुरुवार को पवन शाह का पोस्टमार्टम और दाह संस्कार होगा। मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर से नौ मार्च को लापता 15 वर्षीय पवन शाह पुत्र अजय शाह का बुधवार की सुबह पिपरखाड़ में स्थित एक मकान से शव मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने आरोपियों के घर बुलडोजर की कार्रवाई और जल्द कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर थाने के समक्ष हंगामा कर दिया था। इस दौरान तोड़फोड़ और पथराव की घटना भी हुई। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। बावजदू पुलिस पूरे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.