पटना, जुलाई 1 -- भोजपुरी स्टार पवन सिंह अब माननीय बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ले ली। पटना स्थित विधान मंडल परिसर में बुधवार शाम को नवनिर्वाचित 10 एमएलसी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान पवन सिंह, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत अन्य नेताओं ने विधान परिषद सदस्य की शपथ ली। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे। सबसे पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ललन प्रसाद ने विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद अन्य नेताओं का नंबर आया। ललन प्रसाद, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली की हुई सीट से एमएलसी चुने गए हैं। नीतीश ने मार्च 2026 में राज्यसभा सांसद बनने के बाद व...