हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 9 -- बिहार MLC चुनाव: विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में में उनकी आर्थिक स्थिति सामने आई है। भाजपा के प्रत्याशी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के पास संपत्ति के नाम पर नकद तो सिर्फ 50 हजार रुपये हैं, लेकिन उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपये की है। उन्होंने शपथ पत्र में पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े सभी कॉलम में पता नहीं (नॉट नोन) लिखा है। शपथपत्र के मुताबिक, पवन सिंह के पास लगभग आधा किलो सोने के आभूषण (कीमत 70 लाख) और एक हजार ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत 28 हजार) है। अचल संपत्ति में 99 डिसमिल जमीन आरा में है, जिसकी मौजूदा समय में कीमत 11 लाख है। एक करोड़ मूल्य की गैर कृषि योग्य जमीन है। व्यवसायिक संपत्ति की कीमत 4.16 करोड़ और आवासीय भवन की कीमत 7.73 करोड़ है। यानी कुल 13 करोड़ की...