आरा, सितम्बर 16 -- भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह मंगलवार को भोजपुर जिले के आरा में पहुंचीं। अक्षरा सिंह ने जवईनियां के विस्थापितो के बीच राहत सामग्री बांटी। अभिनेत्री ने दामोदरपुर बांध से सटे पुल के पास राहत सामग्री मच्छरदानी, खाद्य सामग्री और सूखा पैकेट का वितरण किया। अक्षरा सिंह के पहूंचने पर लोगों का हुजूम उमड पडा। इस मौके पर अक्षरा सिंह से जब पूछा गया कि पवन सिंह अपने इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने नहीं आए? तब इसपर अक्षरा सिंह ने अपनी बात भी रखी। पत्रकारों से बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं बिहार की बेटी हूं औऱ उस नाते मैं यहां पर आई हूं और अपने लोगों के बीच आई हूं। बहुत काम किया, बहुत नाम अर्जित किया, बहुत पैसे भी कमा लिए औऱ इसी धऱती से और इसी मिट्टी से बनकर आज मैं अक्षरा सिंह खड़ी हूं तो इनकी वजह से ही हूं। तो...