पटना, जून 9 -- Pawan Singh MLC News: भोजपुर जिला (आरा) के मूल निवासी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के नाम से बिहार में ना कोई घर है, ना ही एक भी फ्लैट और ना ही कोई बैंक खाता। पवन सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में नामांकन के साथ जो एफिडेविट जमा किया है, उसमें संपत्ति तो बहुत है, लेकिन ज्यादातर मुंबई और लखनऊ में। गाड़ियां भी बहुत हैं, लेकिन ज्यादातर बिहार से बाहर रजिस्टर्ड हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सक्रिय हुए पवन सिंह की कमाई राजनीति में आने के बाद घट गई है। इसके बावजूद काराकाट से चुनाव लड़ने के समय घोषित संपत्ति 16.74 करोड़ से 2.70 करोड़ बढ़कर 19.44 करोड़ हो गई है। पवन सिंह के 2024 और अब के शपथ पत्र में घोषित एक ही वित्तीय वर्ष के आय के नंबर बदल गए हैं। ऐसा तब होता है जब आयकर का रिटर्न संशोधित किया जाए। पवन सिंह की राजनी...