पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- सौरभ सिंह धामी, पिथौरागढ़। पवन विहार कालोनी में आधे-अधूरे नाली के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। डीएम कार्यालय में पत्र देकर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की। सोमवार को पवन विहार कालोनी के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पवन विहार कालोनी विण में नाले के निर्माण की कार्रवाई सिंचाई विभाग की ओर से की जानी थी पर नगर निगम की ओर से क्षेत्र में नाले का निर्माण किया गया। नगर निगम की ओर से बनाए गए नाले निर्माण को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है,जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अधूरी नाली के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई। उन्होंने प्रशासन से नाले का पूरा निर्माण कर लोगों को लाभान्वित करने की मांग की। इस दौरान पूरन चंद्र पंत,प्र...