पवन पैथोलॉजी लैब सीज, कार्रवाई से हड़कंप
उन्नाव, मई 22 -- बांगरमऊ। अवैध चिकित्सा कारोबार पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रहार किया। लखनऊ मार्ग की एक सुनसान गली में बिना पंजीकरण और मानकों के चल रही पवन पैथोलॉजी लैब को छापेमारी के बाद सीज कर दिया। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने पूरे नगर में हड़कंप मचा दिया और अन्य पैथोलॉजी संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बुधवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बांगरमऊ के लखनऊ मार्ग स्थित पैथोलॉजी सेंटर पर पहुंचे। जांच के दौरान संचालक वैध पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज और तकनीकी मानकों से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। निरीक्षण के दौरान लैब में कई खामियां और नियमों का खुला उल्लंघन पाया गया। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने झोलाछाप के क्लीनिक पर लगवाया ताला उपकरणों और जांच व्यवस्था की स्थिति भी मानकों के अनुरूप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.