मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- लालगंज। क्षेत्र के पतुलकी गांव स्थित तालाब पर मंगलवार को शाम नव निर्मित हनुमान मंदिर में पवन पुत्र हनुमान की मूर्ति विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की गई। इस अवसर पर लोकगीत कलाकार विजय लाल यादव एवं जय देवी सरगम के बीच बिरहा दंगल हुआ। कार्यक्रम आयोजक भैरवनाथ पाल उर्फ बब्बू पाल ने मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा कर प्राण-प्रतिष्ठा कराया। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। इस अवसर पर प्रधान गणेश शंकर दुबे, पूर्व प्रधान राजू यादव, कृष्णदेव यादव, महेंद्र यादव, राजेश यादव, रमेश यादव, भागीरथी यादव, अजय यादव ,मुन्ना लाल बिंद, केशव प्रसाद,महेश बिंद, राधेश्याम यादव, इंद्रजीत बिंद, रामजी विश्वकर्मा आदि व्यवस्था में लगे रहे।इस दौरान पूरे गांव में "जय श्रीराम" और "जय बजरंग बली...