पिथौरागढ़, सितम्बर 27 -- थल। पीएमश्री जीआईसी के छात्र पवन सिंह खाती ने राज्य स्तरीय 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र ने छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कहा पवन के विद्यालय पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। पवन की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी डीडीहाट भूपेंद्र कुमार, व्यायाम शिक्षक पंकज रावत सहित विद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- राज्य तैराकी में रीता ने जीता कांस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...