नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा इस वक्त जमानत पर हैं। उनके अग्रिम जमानत के खिलाफ असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। अब इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और कानून की जद से नहीं बच पाएंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि असम के वर्तमान मुख्यमंत्री देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कानून की जद से नहीं बचेंगे। अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करना संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जो सवाल उठ रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि पारदर्शिता, स...