नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले असम में एक बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। मंगलवार, 7 अप्रैल को असम पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित निजामुद्दीन ईस्ट आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर के आधार पर की गई है। खेड़ा ने हाल ही में रिंकी भुइयां पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बेहिसाब संपत्ति होने के गंभीर आरोप लगाए थे।अरेस्ट करने आई थी पुलिस? सूत्रों के मुताबिक, टीम पवन खेड़ा से पूछताछ करने और जरूरी दस्तावेज जब्त करने पहुंची है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टीम अरेस्ट करने भी आई थी, लेकिन खेड़ा के अनुपस्थित होने के कारण फिलहाल केवल तलाशी ही जारी है। खे...