पवन का फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
जौनपुर, अगस्त 24 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का सैदपुर गड़ऊर गांव रविवार को अपने युवा खिलाड़ी की उपलब्धि पर गौरवान्वित नजर आया। गांव के 16 वर्षीय पवन चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-19 फुटबॉल के लिए चयन होने की सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। पवन की इस उपलब्धि को करीब डेढ़ वर्ष की लगातार मेहनत और खेल के प्रति उनकी लगन का परिणाम माना जा रहा है। पवन चौहान गांव निवासी सुभाष चौहान के सबसे छोटे पुत्र हैं। बचपन से ही फुटबॉल में रुचि रखने वाले पवन ने अपने सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई के साथ खेल को भी प्राथमिकता दी। पिछले वर्ष जून से वह बरेली स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहकर फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में वह कक्षा 11 में कला वर्ग के छात्र हैं। परिजनों के अनुसार, पवन ने एक वर्ष से अधिक समय तक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.