भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोचा। पवन एक्सप्रेस में धराए युवक के पास से 13 लीटर तेरह लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। पकड़ा गया युवक छतमी गांव का निवासी है। आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर, चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड आनंद कुमार यादव, कांस्टेबल रोशन चौहान के साथ मंगलवार को स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पवन एक्सप्रेस कोच संख्या एस आठ के पास संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग के साथ खड़ा दिखाई दिया। उसे हिरासत में ले कर जांच पड़ताल की गई तो उसके बैग से 72 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पकड़ा गया युवक विनायक पांडेय छतमी गांव का निवासी बताया गया। नाजायज शराब बरामदी ...