वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। जयनगर-एलटीटी पवन एक्सप्रेस में उचक्कों ने हेड कांस्टेबल का पर्स पार कर दिया। उसमें पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, एटीएम कार्ड सहित दो हजार रुपये नगद थे। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज किया है। एसटीएफ फील्ड यूनिट (वाराणसी) में तैनात राजेश कुमार उपाध्याय के अनुसार वह रविवार देर रात कैंट स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए कोच में चढ़े। इसी बीच, उचक्के ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.