रिषिकेष, अगस्त 19 -- भारतीय व्यापार मंडल ने ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से राकेश नागपाल नगर अध्यक्ष और सतपाल चोपड़ा सचिव बनाए गए। बुधवार को दून मार्ग स्थित व्यापार सभा भवन में भारतीय व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल की उपस्थित में सर्वसम्मति से ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का उद्देश्य व्यापारी हितो का ध्यान रखकर सभी समस्याओं का समाधान करना है। कहा कि राकेश नागपाल को नगर अध्यक्ष, सतपाल चोपड़ा को सचिव, प्रवीण अग्रवाल को नगर मंत्री, अनिल चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...