प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव पर बंधवा स्थित बड़े हनुमानजी मंदिर और हनुमत निकेतन सिविल लाइंस भक्तों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र बने तो संकटमोचन हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर, हनुमान दरबार मीरापुर व सिद्धपीठ बाल स्वरूप श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर जय श्रीराम, सियावर रामचंद्र की जय और जय-जय हनुमान के जयकारे की गूंज सुनाई देती रही। मंदिरों में सुंदरकांड, बजरंग बाण व हनुमान चालीसा के पाठ किए गए और दीप जलाकर परिक्रमा की गई। बड़े हनुमानजी मंदिर में महंत बलवीर गिरि ने भोर में लेटे हुए हनुमानजी का महाभिषेक पंचद्रव्य से किया। सिंदूर का लेपन कर विधि-विधान से उनकी आरती उतारी गई। शंखनाद की गूंज के बीच कपाट खुला तो हनुमानजी का दर्शन करने वालों की कतार मंदिर परिसर के बाहर तक लगी रही। शाम को ...