पवई, अतरौलिया और फूलपुर के चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी
आजमगढ़, जुलाई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत पात्र लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन पाए जाने पर पवई, अतरौलिया और फूलपुर के चिकित्सा अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रगति में सुधार का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अगर अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तहबरपुर, मिर्जापुर, रानी की सराय, मेंहनगर और कोइलसा का बेहतर प्रदर्शन पाए जाने पर चिकित्सा प्रभारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया। मंत्रा पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 8,700 प्रसव के सापेक्ष अब तक 6,7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.