पल्स पोलियो को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के. के. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में सेविकाओं को अभियान के सफल संचालन से जुड़े कई जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी 28, 29 और 30 जून को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पहले दिन, यानी 28 जून को निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद, छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए 29 और 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले में 28 से 30 जून तक प्लस पोलियो अभियान चलेगा डॉ. सिंह ने सभी सेविकाओं से आपसी तालमेल बिठाकर क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.