अयोध्या, दिसम्बर 13 -- तारुन। रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को स्कूली बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। सीएचसी तारुन के स्वास्थ्य कर्मी मो शाहिद अंसारी ने बताया कि 14 दिसम्बर से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। अभियान की सफलता को लेकर गांवो की आशाये लोगों को शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं के साथ जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह और उमा शंकर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...