कटिहार, जून 18 -- समेली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने किया। आगामी 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभियान के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, बाल विकास परियोजना, जीविका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।बीडीओ यह भी पढ़ें- शून्य से पांच आयु वर्ग का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभि...