लखीसराय, जून 29 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। पांच दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को किया गया। स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने सीएचसी में एक नवजात को पोलियो दवा की दो बूंद पिलाकर कार्यक्रम आरंभ कराया। उन्होंने कहा कि कोई भी 0-5 वर्ष का बच्चा खुराक पाने से बंचित नहीं रहे। आगामी 2 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलाकर बच्चों को दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। हमें इस बात को सदैव स्मरण रखना है कि दो बूंद हर बार पोलियो की जीत रहे बरकरार। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार,डॉ. प्रशांत कुमार, मानीटर सुधीर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार तथा अन्य चिकित्सक व एएनएम आदि थे। यह भी पढ़ें- जिला प्रभारी मंत्री ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का किया शुरुआत इस बीच विभिन्न टीमों क...